27 Apr 2024, 04:23:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी चेन्नई से वापस लौटे अपने घर, कोरोना वायरस के कारण...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2020 7:19PM | Updated Date: Mar 15 2020 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। आईपीएल के कोरोना वायरस के कारण 15 अप्रैल तक स्थगित होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्‍स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई से वापस अपने गृह नगर लौट गए हैं। धोनी आईपीएल की तैयारियों के लिए मार्च के पहले सप्ताह चेन्नई पहुंचे थे लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित किए जाने के बाद उन्होंने वापस लौटने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्‍स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर कहा,‘‘चेन्नई आपका घर बन चुका है सर।’’
 
इससे पहले शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्‍स ने अपना अभ्यास स्थगित कर दिया था और सभी खिलाड़ियों को वापस भेज दिया था। चेन्नई का अभ्यास मार्च के पहले सप्ताह में शुरु हुआ था और इसे 19 मार्च तक चलना था लेकिन आईपीएल निलंबित होने के कारण इसे पहले ही स्थगित कर दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »