26 Apr 2024, 13:40:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बंगाल सरकार ने दीप्ति को सम्मानित किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2020 3:38PM | Updated Date: Mar 15 2020 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार के खेल मंत्रालय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। दीप्ति ने ट्विट कर कहा,‘‘इस सम्मान के लिए मैं पश्चिम बंगाल सरकार के खेल मंत्री अरुप विश्वास, पूर्व क्रिकेटर और खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला और पूर्व हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह को धन्यवाद देना चाहती हूं।’’ दीप्ति से पहले ऑलराउंडर शिखा पांडे को एयर मार्शल एमएसजी मेनन ने सम्मानित किया था। भारत ने टी-20 विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय महिला टीम टी-20 विश्वकप के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »