27 Apr 2024, 07:28:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना का कहर - अब भारत में बंद दरवाजे के बीच होगा मैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2020 12:28AM | Updated Date: Mar 13 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना के कारण मुंबई में चल रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज को अब दर्शकों के बिना स्टेडियम में कराने का फैसला किया गया है। आयोजकों ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इस सीरीज के मैचों को दर्शकों के बिना आयोजित करने का फैसला लिया है। आयोजकों ने फैसला किया है कि 13 मार्च से डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले मैचों में दर्शकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दिन दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स का मुकाबला होना है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि 14 मार्च से पुणे में शुरु होने वाला सीरीज का तीसरा चरण अब मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। शेष मैच और फाइनल इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »