26 Apr 2024, 08:49:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन और विराट ने भारतीय महिला टीम को दी शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2020 4:13PM | Updated Date: Mar 6 2020 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में पहली बार पहुंचने पर महिला टीम को शुभकामनायें देते हुए उम्मीद जताई है कि लड़कियां खिताब जीत कर देश को गौरव प्रदान करेंगी। 

सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के लिए अपने बधाई सन्देश में कहा,‘‘मैं महिला टीम को यही संदेश देना चाहूंगा कि वर्तमान में खेले और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें तथा दबाव बिलकुल भी न लें। अच्छा खेलें और देश के लिए गौरव हासिल करें।’’ विराट ने ट्वीट कर भारतीय महिला टीम को बधाई देते हुए कहा, ‘‘भारतीय महिला टीम को टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर बधाई। हमें आप पर बेहद गर्व है और फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »