27 Apr 2024, 00:52:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फाइनल में पहुंचने क बाद भी हरमनप्रीत हैं दुखी, कही ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2020 12:37AM | Updated Date: Mar 6 2020 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल में जगह पक्की की है। कप्तान हरमनप्रीत कौर इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं और अब खिताब जीतकर ही भारत लौटना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह विश्व कप जीतकर भारत लौटेंगी तो भारत में उनको बहुत सारा प्यार मिलने वाला है।
 
मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा कि दुभार्ग्यवश हम मैच नहीं खेल पाए, लेकिन नियम बने हुए हैं और हमें उनका पालन करना है। भविष्य में रिजर्व डे रखना अच्छा विचार होगा। भारत ने ग्रुप चरण में अपने सभी मैच जीते थे और इसी कारण वह ग्रुप में पहले स्थान पर रही थी। कप्तान ने कहा कि पहले दिन से हम जानते थे कि हमें हर मैच जीतना होगा, क्योंकि अगर सेमीफाइनल नहीं होता है तो हमारे लिए मुश्किल हो जाती। इसलिए सभी मैच जीतने के लिए टीम को श्रेय जाता है। कप्तान ने कहा कि टीम फाइनल में सकारात्मक होकर कदम रखेगी, क्योंकि अभी तक उनकी टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »