26 Apr 2024, 11:36:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साहा के बदले पंत को टीम में लेने पर भड़के हर्षा भोगले, कहा - ये तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:24PM | Updated Date: Feb 21 2020 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत-न्यूजीलैंडे के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। विराट कोहली ने इस मैच के लिए टीम में एक बड़ा बदलाव करते हुए रिद्धिमान साहा की जगह रिषभ पंत को मौका दिया है। लेकिन टीम मैनजमेंट की ओर से किए गए इस बदलाव से हर्षा भोगले नाखुश दिखे। टीम में रिद्धिमान साहा की जगह रिषभ पंत को शामिल किए जाने की नाराजगी हर्षा भोगले ने कई ट्वीट के जरिए जाहिर की।
 
हर्षा भोगले ने ट्विटर पर लिखा, "अभी उठा और देखा साहा बाहर है। हमें भारत के हर एक युवा कीपर को यह बताना होगा कि स्टंप के पीछे की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनने की बजाय उसके सामने कुछ रन बनाने पर ध्यान लगाओ। निराशाजनक।
 
हर्षा भोगले ने एक और ट्वीट में लिखा, "मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब किसी बड़े कॉन्सर्ट से श्रेया घोषाल को बाहर कर दिया जाए सिर्फ इसलिए क्योंकि दूसरी लड़की गिटार थोड़ा बेहतर बजा लेती है। हालांकि बाद में हर्षा भोगले ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
हर्षा ने इसके बाद अपने पहले के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे गलत मत समझिए। यह पंत के बारे में नहीं है। आप टेस्ट में पांच बेहतरीन बल्लेबाज, चार बेहतरीन गेंदबाज, एक विकेटकीपर और छठे नंबर के लिए एक कोई अन्य कौशल के बारे में सोचते हैं। अगर ऐसा है तो मैं उम्मीद करता हूं कि वो अच्छा करे क्योंकि वो एक विशेष खिलाड़ी है, लेकिन साहा के लिए दुःख हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »