26 Apr 2024, 23:26:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इस मशहूर खिलाड़ी ने लिया संन्‍यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:23PM | Updated Date: Feb 21 2020 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। महज 33 साल की उम्र में प्रज्ञान ओझा ने क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बनाया है। इस बात की पुष्टि खुद प्रज्ञान ओझा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर की है कि वे क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से विदाई ले रहे हैं।  
 
इसमें उन्होंने अपनी टीम के पूर्व कप्तान और साथियों का धन्यवाद किया है। वहीं, इस लेटर के कैप्शन में ओझा ने लिखा है कि अब जीवन के अगले पड़ाव के लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है। प्यार और समर्थन देने वाला हर एक शख्स का मुझे हमेशा याद रहेगा और मुझे इससे हमेशा मोटिवेशन मिलेगा।
 
बता दें कि प्रज्ञान ओझा ने 2008 में भारत की वनडे टीम में डेब्यू किया था। इसके बाद से साल 2013 तक उन्होंने तीनों फॉर्मेट के मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। सबसे तेजी से 100 विकेट चटकाने वाला भारतीय गेंदबाज होने के बावजूद प्रज्ञान ओझा के गेंदबाजी एक्शन को लेकर एक समय सवाल उठाए गए थे। ओझा ने 24 टेस्ट में 113 विकेट और 18 वनडे में 21 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम पर 10 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से आखिरी मैच 2013 में खेला था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »