मुंबई। टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह जल्द अब डिजिटल वर्ल्ड में बॉलीवुड मेंऐक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। जहां युवराज सिंह ने अपनी पत्नी हेजल कीच और छोटे भाई जोरावर सिंह के साथ एक वेब सीरीज साइन की है, जिसमें जोरावर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल, एक अखबार के रिपोर्ट के मुताबिक असम का ड्रीम हाउस प्रोडक्शन इस वेब सीरीज को बनाने जा रहा है।
युवराज सिंह की मां शबनम सिंह भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है। वही शबनम सिंह ने इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'दुनिया अब असली युवराज सिंह और जोरावर सिंह को देख पाएगी. मुख्य किरदार में मेरा छोटा बेटा जोरावर सिंह होगा। एक मां के तौर पर दोनों बेटें और बहू को एक साथ पर्दे पर देखना मेरे लिए गर्व की बात है।