27 Apr 2024, 01:30:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बुमराह से पूछा रोहित और धोनी में से कौन है बेस्ट - मिला ये जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2020 11:22AM | Updated Date: Feb 10 2020 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज में पहले दो मुकाबले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने जीत लिया है। वहीं अंतिम व तीसरे मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पर अच्छा खासा दबाव देखने को मिल रहा है हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम यह सीरीज गंवा चुकी है लेकिन अंतिम मुकाबला वह हर हाल में अपने नाम करना चाहेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को जसप्रीत बुमराह के उस इंटरव्यू के बारे में बताने वाले हैं जिसमें उनसे कई सवाल पूछे गए थे और एक बेहद खास सवाल हम आप लोगों के लिए लेकर आए हैं। 
 
बुमराह से पूछा गया कि आपके अनुसार रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी में कौन सा खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए सबसे बेहतर है। सवाल सुनते ही लोगों के मन में एक बात तो साफ हो गई थी कि जसप्रीत बुमराह महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेंगे लेकिन उन्होंने अपने जवाब से सबको हैरानी में डाल दिया।
 
रोमांचक तरीके से इस सवाल का जवाब देते हुए जसप्रीत बुमराह ने कहा कि, महेंद्र सिंह धोनी वाकई में एक अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन मुझे सबसे ज्यादा रोहित शर्मा ने प्रभावित किया है। बल्लेबाजी और टीम मैनेजमेंट दोनों में ही रोहित शर्मा बेस्ट है। रोहित शर्मा की कप्तानी का अंदाजा आप लोग पिछले साल हुए आईपीएल के फाइनल मुकाबले से लगा सकते हो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »