26 Apr 2024, 18:19:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इसके जैसे खिलाड़ी रोज-रोज पैदा नहीं होते- सौरव गांगुली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2020 10:28AM | Updated Date: Feb 9 2020 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सौरव गांगुली कुछ ही समय पहले बीसीसीआई के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए और बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने के बाद सौरव गांगुली ने कई अहम फैसले लिए। बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतरीन होता जा रहा है। सौरव गांगुली एक समय भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज और कप्तान थे। लेकिन अब वे बीसीसीआई के अध्यक्ष है तो वे खिलाड़ियों को लेकर अपनी राय देते रहते हैं। ऋषभ पंत को लगातार खराब प्रदर्शन के कारण ट्रोल किया जा रहा है। ऋषभ पंत को धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता है। लेकिन ऋषभ पंत में कोई भी ऐसा गुण नहीं है जिससे ये कहा जाए कि वो धोनी की कमी पूरी करेंगे।

वर्तमान में लोकेश राहुल को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज जगह मिल रही है। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर ऋषभ पंत कोई भी गलती करते हैं तो फैंस धोनी-धोनी का नारा लगाने लगते हैं। ये हमारी ही जिम्मेदारी है कि हम उस पर कोई दबाव बनाएं। हमें उसका समर्थन करना होगा। अगर किसी खिलाड़ी को समर्थन नहीं मिलता है तो ये काफी अपमानजनक है। सौरव गांगुली से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि ऋषभ पंत को खुद ही इस दबाव से बाहर निकलना होगा। ऋषभ पंत को अगला धोनी बनने में अभी 15 साल का समय लग सकता है। धोनी जैसे खिलाड़ी हर रोज पैदा नहीं होते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने जो कुछ हासिल किया है उसको हासिल करने में ऋषभ पंत को 15 सालों का समय लग जाएगा। क्रिकेट के खेल में धोनी ने हमारी टीम के लिए जो कुछ किया है उसके लिए बीसीसीआई धोनी का जितना धन्यवाद कहे वो कम है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »