26 Apr 2024, 21:53:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुशफिकुर रहीम बने अपने देश के सबसे कमाऊ क्रिकेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2020 9:39AM | Updated Date: Feb 7 2020 9:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम अपने देश के सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले क्रिकेटर बन गए है। वहीं उनके बाद दूसरे नंबर पर तमीम इकबाल हैं। बांग्लादेश में क्रिकेटरों को पिछले तीन साल में उनके प्वॉइंट्स के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। रहीम अब 6,20,000 टका (5.18 लाख रुपये) हर महीने कमाएंगे।
 
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब नया पे स्ट्रक्चर लाने वाला है, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट वाले क्रिकेटरों को पिछले तीन साल में उनके प्वॉइंट्स के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। 2020 क्रिकेटरों के कॉन्ट्रैक्ट के लिए बीसीबी ने पहली बार रेड बॉल और वाइट बॉल दो अलग कॉन्ट्रैक्ट शामिल किए हैं। एक खिलाड़ी को एक टेस्ट मैच के लिए 2017 में 8 प्वॉइंट्स मिलते थे। मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है जो विकेट-कीपर और सीनियर बल्लेबाज है। रहीम बांग्लादेश क्रिकेट टीम की कप्तानी भी कर चूके है। 
 
बीसीबी के अनुसार इस पीरियड में मुशफिकुर रहीम ने ही सबसे ज्यादा प्वॉइंट्स अपने नाम दर्ज किए हैं। उनके खाते में 574 प्वॉइंट्स टेस्ट से और 1172 प्वॉइंट्स लिमिटेड ओर मैच से जुड़ चुके हैं। अब 8 प्वॉइंट्स की जगह 2018-19 में बढ़कर 10 प्वॉइंट्स हो गए। वहीं एक खिलाड़ी 2017 में लिमिटेड ओवर में खेलने के लिए 4 प्वॉइंट्स अपने खाते में जोड़ता था, जो 2018-19 में पांच प्वॉइंट हो गया। 
 
वहीं क्रिकेटर तमीम इकबाल के खाते में टेस्ट से 472 प्वॉइंट्स और लिमिटेड ओवर से 1087 प्वॉइंट्स दर्ज हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 410 (टेस्ट) और 1049 (लिमिटेड ओवर क्रिकेट) प्वॉइंट्स के साथ महमूदुल्लाह हैं। वहीं तमीम इकबाल और महमूदुल्लाह 6,00,000 टका (5.02 लाख रुपये) प्रति महीना कमाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »