26 Apr 2024, 20:56:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विस्तारा ने टोक्यो के लिए उड़ान शुरू की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2021 4:20PM | Updated Date: Jul 7 2021 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उपक्रम वाली विमान सेवा कंपनी विस्तारा ने बुधवार को दिल्ली और जापान के टोक्यो हनेदा के लिए उड़ान शुरू की। एयरलाइन ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि टोक्यो के लिए पहली उड़ान 07 जुलाई की रात तीन बजे दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई और स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद ढाई बजे जापान की राजधानी टोक्यो में उतरी। वापसी की उड़ान गुरुवार स्थानीय समयानुसार शाम 5.50 बजे टोक्यो हनेदा से चलकर रात 11.35 बजे दिल्ली पहुँचेगी। एयर बबल व्यवस्था के तहत भारत और जापान के बीच समझौते के अनुरूप विस्तारा टोक्यो के लिए सप्ताह में एक दिन विमान सेवा मुहैया करायेगी। विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेसली थंग ने कहा कि आने वाले महीनों में कंपनी इस मार्ग पर उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर विचार करेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »