नई दिल्ली। मुकेश अंबानी ने अपने 44वें एजीएम में यूथ के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि आने वाले तीन सालों में वो 10 लाख नौकरियां देंगे। वास्तव में ये नौकरियां उनके रिटेल कारोबार से आएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि बीते एक साल में उन्होंने 65000 से ज्यादा नौकरियों के अवसर पैदा किए हैं। एक दिन पहले गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं एजीएम का आयोजन हुआ। जिसमें रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई घोषणाएं की। जिसमें मौजूदा यूथ या यूं कहें कि नौकरियों की तलाश में भटक रहे लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वो आने वाले तीन सालों में 10 लाख नौकरियां पैदा करेंगे। यानी वो तीन सालों में रोज 900 से ज्यादा लोगों को नौकरिंयां देंगे। यह तमाम नौकरियां रिटेल सेक्टर से आएंगी।
उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि इन नौकरियों से देश के रिटेल सेक्टर को जबरदस्त बूस्ट मिलेगा। मुकेश अंबानी के अनुसार पिछले साल से अब तक देश कोरोना महामारी की चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में रिलायंस रिटेल ना केवल लोगों की नौकरियों को सेव रखा बल्कि 65000 लोगों को नौकरियां भी दी है। रिलायंस रिटेल में मौजूदा समय में 2 लाख से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं। जोकि देश के सबसे बड़े इंप्लॉयर में से एक है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन साल में वो 10 लाख से ज्यादा नौकरियों के अवसर देंगे।