26 Apr 2024, 17:46:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Hyatt होटल्स ने की ब्रांड विस्‍­तार की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2021 7:08PM | Updated Date: Mar 31 2021 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Hyatt होटल्स कॉर्पोरेशन ने बुधवार को देश में अपने ब्रांड की उपस्थिति बढ़ाने की योजनाओं की घोषणा कर दी। भारत दुनिया भर में हयात के शीर्ष तीन वृद्धि बाजारों में से एक है और कंपनी की योजना देश में वर्ष 2023 तक अपनी ब्रांड उपस्थिति में 70 प्रतिशत से अधिक वृद्धि करने की है। कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि 20 से ज्यादा निष्पादित मैनेज्ड और फ्रैंचाइज्ड समझौतों के साथ हयात देश में आठ अलग-अलग ब्रांडों के 32 हयात-ब्रांडेड होटलों वाले अपने मौजूदा पोर्टफोलियो में 3,600 से अधिक कमरे जोड़ेगा। इसके ब्रांड्स में अंदाजÞ, अलीला, पार्क हयात, ग्रैंड हयात, हयात रीजेंसी, हयात, हयात सेंट्रिक और हयात प्लेस ब्रांड शामिल हैं। हयात होटल्स ने कहा यह घोषणा हयात की महत्वपूर्ण इरादतन विकास योजनाओं का संकेत देती है, जिसकी बदौलत 2023 के अंत तक भारत में हयात ब्रांडेड होटलों की संख्या 50 से अधिक हो जाएगी। नतीजतन नए और मौजूदा बाजारों में होटल पेशकशों का ज्यादा विविधतापूर्ण पोर्टफोलियो होगा। हयात के रियल एस्टेट एंड डेवलपमेंट के उपाध्यक्ष ध्रुव राठौर ने कहा, ‘‘हयात ने भारत में बार-बार विजिट किए जाने वाले और वांछित गंतव्यों पर योजनाबद्ध ढंग से ओपनिंग्स की हैं। इस तरह इसने देश में होटल परिदृश्य को पूरी तरह बदलते हुए अपने ब्रांड के विकास और रफ्तार में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित किया है। भारत में हयात की कार्ययोजना हमारे अतिथियों और ग्राहकों के लिए प्रासंगिक नए बाजारों और अवकाश स्थलों में विस्तार करने वाली एक विचारशील विकास रणनीति को दर्शाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »