27 Apr 2024, 02:12:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

Corona Vaccination Offer: टीका लगवाओ, दो किलो टमाटर ले जाओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2021 4:39PM | Updated Date: Apr 20 2021 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजापुर। भारत में कोरोना का दूसरा लहर तेजी से पैर फैला रहा है। हालांकि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में भी तेजी आई है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर वैक्सीनेशन को बढ़वा देने के लिए अनोखी स्कीन लॉन्च किया गया है। वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन के लिए आने वाले लोगों टमाटर दिया जा रहा है। नगर निगम के लोगों ने बताया कि इससे लोग वैक्सीनेशन के लिए आगे आएंगे।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अधिकारी टीकाकरण करवा रहे नागरिकों को टमाटर दे रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नगरपालिका में चिकित्सा केंद्र छोड़ने वाले लोगों को पैकेट्स दिए जा रहे हैं, जिसमें फल या सब्जी होते हैं।
 
बीजापुर नगर पालिका के इस अभिनव प्रयोग से ट्विटर यूजर काफी प्रभावित हुए हैं। लोग इसकी सराहना कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि अन्य स्थानों पर भी इसका अनुकरण किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि टीकाकरण एक मई से सभी वयस्कों के लिए खुला रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मैराथन बैठक के बाद इसे हरी झंडी दी है। इसमें कहा गया है कि राज्य सीधे वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से खरीद सकते हैं। केंद्र अपने हिस्से से राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों को उनमें से प्रत्येक में कैसलोएड के आधार पर स्टॉक भी आवंटित करेगा। पीएम मोदी ने अपनी बैठकों में दोहराया कि टीकाकरण सबसे विश्वसनीय तरीका है। उन्होंने कहा, "सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए एक साल से अधिक मेहनत कर रही है कि कम से कम समय में अधिकतम संख्या में भारतीयों को वैक्सीन मिल सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »