19 Mar 2024, 17:16:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 3.44 अरब डॉलर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 11:05AM | Updated Date: Jun 7 2020 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार पाँचवें सप्ताह बढ़ता हुआ नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 29 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 3.44 अरब डॉलर बढ़कर 493.48 अरब डॉलर हो गया। इसमें लगातार पाँचवें सप्ताह वृद्धि हुई है। इससे पहले 22 मई को समाप्त सप्ताह में यह 3.01 अरब डॉलर बढ़कर 490.04 अरब डॉलर रहा था जो उस समय का सर्वाधिक स्तर था।

विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 29 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.50 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 455.21 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 9.7 करोड़ डॉलर घटकर 32.68 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.16 अरब डॉलर पर पहुँच गई जबकि विशेष आहरण अधिकार 1.43 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »