26 Apr 2024, 13:50:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

खत्म हुआ इंतजार, राम बनकर आ रहे हैं प्रभास, इस तारीख को रिलीज होगा 'आदिपुरुष'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2023 8:40PM | Updated Date: May 3 2023 8:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' भारत की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'आदिपुरुष' का निर्देशन ओम राउत ने किया है। उनकी यह फिल्म रामायण पर आधारित है। फिल्म  'आदिपुरुष' से जुड़े अब तक प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह के कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। जिसमें यह तीनों राम, सीता और लक्षण के लुक में नजर आए। अब फिल्म 'आदिपुरुष' के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 
 
फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है, इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार फिल्म 'आदिपुरुष' के ट्रेलर को 9 मई को रिलीज किया जाएगा। वेबसाइट के अनुसार फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया है कि 9 मई की शाम को एक खास इवेंट का आयोजन पर मुंबई में रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर 3 मिनट के आसपास होगा। हालांकि इसको लेकर फिल्म के मेकर्स और स्टार्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »