02 Apr 2023, 15:15:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सनी लियोनी के फैशन शो के पास आईईडी ब्लास्ट धमाका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2023 1:22PM | Updated Date: Feb 4 2023 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक फैशन शो के आयोजन स्थल के पास शनिवार को बड़ा धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी फैशन शो में हिस्सा लेने के लिए बॉलिवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी पहुंचने वाली थीं। रविवार को यहां फैशन शो का आयोजन होना था।

एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि, मणिपुर की राजधानी के हट्टा कांगजेइबंग इलाके में हुई घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह विस्फोट शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आयोजन स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ। अधिकारी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल किया गया या ग्रेनेड का। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी उग्रवादी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »