26 Apr 2024, 18:45:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिना खान और रॉकी जायसवाल के रिश्ते में दरार, वायरल हुआ ब्रेकअप पोस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2021 1:39PM | Updated Date: Oct 9 2021 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इस वक्त लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप की वजह से इन दिनों ट्रेंड कर रही हैं। आपको बता दें कि हिना खान रॉकी जयसवाल संग काफी लंबे समय से रिलेशनशिप हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की एक पोस्ट ट्विटर पर बहुत ही तेजी से ट्रेंड कर रही जिसमें 'टाइम टू ब्रेकअप' लिखा हुआ है। हिना ने ये पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।सोशल मीडिया पर हिना के इस पोस्ट को देखने के बाद एक्ट्रेस के चाहने वाले कयास लगा रहे हैं कि कहीं उनका ब्रेकअप तो नहीं हो गया है। हालांकि, 6 दिन पहले हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लाइफ लिख रेड हार्ट वाला इमोजी बनाया था। आपको यह भी बताते चलें कि दोनों इस बात को पहले कबूल कर चुके हैं कि वो रिलेशनशिप में हैं। इतना ही नहीं दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट भी किया जा चुका है।
 
बता दें कि, रॉकी और हिना की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दौरान हुई थी। हिना को इस सीरियल में काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था। दर्शकों ने हिना खान को अक्षरा के रोल में काफी पसंद किया था। जब हिना खान 'बिग बॉस' में थीं, तब रॉकी हिना को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस बॉस के घर में पहुंचे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »