26 Apr 2024, 19:35:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी को लेकर फिल्म बनायेंगे करण जौहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2021 11:34AM | Updated Date: Sep 29 2021 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर, खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और इमरान हाशमी को लेकर कॉमेडी थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। करण जौहर, अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के साथ अगली कॉमेडी थ्रिलर का निर्माण करने के लिए तैयार है। करण जौहर दोनों अभिनेताओं को राज मेहता के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म के लिए साथ लाए हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म एंटरटेनमेंट से भरपूर होगी।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म वर्ष 2019 में प्रदर्शित मलयालम फिल्म ड्राइंविंग लाइसेंस का रीमेक है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजारामुडु ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अक्षय कुमार पृथ्वीराज के रोल को निभाएंगे जबकि इमरान हाशमी एक मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर की भूमिका में दिखाई देंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »