26 Apr 2024, 07:48:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर सिंह 1 लाख और मीरा राजपूत 50 हजार रु. की T-shirt पहने आई नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2021 7:22PM | Updated Date: Jul 8 2021 7:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रणवीर सिंह को हाल ही में 115000 रुपए की T-shirt  पहने देखा गया। वहीं मीरा राजपूत भी 50,000 रु. की T-shirt पहने नजर आई। रणवीर सिंह के स्वेट T-shirt  की कीमत 115000 हैं। वहीं मीरा राजपूत के T-shirt की कीमत 47000 रुपए हैं। ये बहुत ही महंगे ब्रांड के कपड़े हैं। रणवीर सिंह अपना जन्मदिन मनाने के बाद एक बार फिर काम पर लग गए हैं। रणवीर सिंह फिल्म गली ब्वॉय में नजर आए थे। रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लाल हूडी जैकेट पहन रखी थी। इसके अलावा उन्होंने ब्राउन वेलवेट बेल बॉटम पैंट पहन रखी थी। रणवीर की लाल कलर की जर्सी T-shirt गुची कंपनी की है, जिसकी कीमत 115000 है। रणवीर सिंह गेट के पास स्पॉट किए गए और फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें भी खींची। इसके बाद एयरपोर्ट पर अंगद बेदी को भी स्पॉट किया गया। उन्होंने ब्लू कलर की डेनिम और T-shirt पहन रखी थी। उन्होंने मास्क भी लगा रखा था। 
 
एयरपोर्ट पर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी नजर आई। उन्होंने बैलेंसिंगा का की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिसकी कीमत 47000 है। इसके अलावा उन्होंने बैग ले रखा था। उन्होंने अपने बाल बांध रखे थे। मीरा राजपूत, रणवीर सिंह और अंगद बेदी की ड्रेसिंग सेंस से लोग एयरपोर्ट लुक का अंदाजा लगा सकते हैं। रणवीर सिंह फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है।वह जल्द फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार और अजय देवगन की अहम भूमिका होगी। वह फिल्म 83 में भी नजर आएंगे।इस फिल्म में वह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर से शादी कर ली है।दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और एक दूसरे की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »