नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह यानी कि शाहरुख खान बड़े पर्दे से कई दिनों से दूर थे। ऐसे में उनके फैंस उन्हें बेहद मिस कर रहे थे। अब हाल ही में शाहरुख खान ने अपना एक म्यूजिक वीडियो शेयर किया है। इस म्यूजिक वीडियो को देख शाहरुख के फैंस काफी खुश हो रहे हैं। शाहरुख खान इस वीडियो में अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। शाहरुख कान के इस नए वीडियो को देख उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। शाहरुख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस वीडियो को शेयर किया है। ये एक एड वीडियो है जिसमें शाहरुख बेहद कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं। शाहरुख का लंबे बालों वाला लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस शाहरुख की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
इस वीडियो में शाहरुख खान सफेद रंग की स्ट्रिप वाली शर्ट, ब्लैक वेस्टकोट और ट्राउजर पहने हुए हैं। वीडियो में शाहरुख खान कहते हैं, 'तो हमें यहां क्या करना है?' इसके बाद एड के लिए लिरिक्स गाते हैं। इसके सात वो अपने बालों को भी लहराते हैं। इस वीडियो पर शाहरुख खान के फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये आदमी कभी बूढ़ा नहीं होता।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'इनके लिए उम्र केवल एक नंबर है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह कितने हॉट, कूल, गुड लग रहे हैं।' शाहरुख खान ने कुछ दिन पहले ही ट्विटर पर Ask Me Anything सेशन किया। जिसमें एक यूजर ने शाहरुख से सवाल किया कि 'इस समय मूवी रिलीज एक अच्छा ऑप्शन नहीं हो सकता है, डांस नंबर के बारे में क्या ख्याल है, जो हमें कुछ समय के लिए पकड़कर रख सके।' शाहरुख खान ने इस सवाल के जवाब में लिखा, 'नहीं यार अब तो बहुत सारी फिल्में ही आएंगी।
शाहरुख खान फिल्म जीरो में नजर आए थे। दिसंबर 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में थीं। तब से उनकी किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं हुई थी। अब वह फिल्म पठान में नजर आएंगे। वहीं खबर ये भी है कि शाहरुख खान की इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी के साथ भी काम कर रहे हैं।