27 Apr 2024, 08:21:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मीका सिंह गाएगें KRK के लिए Special Song, फैन्स के साथ शेयर की लिरिक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2021 5:23PM | Updated Date: Jun 3 2021 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवूड अभिनेता कमाल राशिद खान इन दिनों विवादों में हैं। KRK बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से पंगा लेना जबरदस्त भारी पड़ गया है। उन्होंने बीते दिनों में सलमान खान  के खिलाफ खूब बयानबाजी की थी, जिसके बाद सलमान खान ने उन पर मानहानि का दावा कर दिया है। वहीं सिंगर मीका सिंह ने उनका समर्थन किया है। जिसके बाद KRK के साथ Social Media पर उनका जबरदस्त झगड़ा चल रहा है। सिंगर मीका सिंह KRK के खिलाफ एक म्यूजक ट्रैक बना रहे हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट करके दी है। 
 
सिंगर मीका ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने स्टूडियो का एक Video Share किया, बताया कि गीत का संगीत तैयार है, और अब उसका गीत लिखना है।  साथ ही वह कहते हैं 'सभी को नमस्कार, बीट और ट्यून अब लगभग तैयार हो चुका है।  हम गीत के बोल पर काम कर रहे हैं।  धन्यवाद @shari @ToshiSabrii इतनी शानदार बीट बनाने के लिए..  मैं यह विशेष गीत @kamaalrkhan के लिए बना रहा हूं। लेकिन यह है एक व्यावसायिक क्लब गीत. Video में मीका को बीट के बारे में दूसरे साथियों के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है, जो बैकग्राउंड में एक म्यूजिक बज रहा था।
 
हाल हि में , KRK ने अपने कई ट्वीट्स में मीका को 'चिरकुट सिंगर' कहा है।  इससे पहले मीका ने एक ट्वीट लिखा था कि, केआरके सिर्फ 'सॉफ्ट' टारगेट ही चुनते हैं। सिंगर मीका ने पंजाबी में लिखा, 'वह बॉलीवुड में सॉफ्ट लोगों को ही चुनते हैं।  वह अपने पिता के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे।   मेरे बेटे से कहो कि मुझे अनब्लॉक कर दो, प्लीज।   मैं करण जौहर या अनुराग कश्यप नहीं हूं।  मैं उसका पिता हूं।  इन दोनों की ट्विटर पर कई दिनों से लड़ाई देखी जा रही है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »