26 Apr 2024, 15:55:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हर्षवर्धन राणे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के बदले बाइक बेचने को तैयार,सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2021 10:05PM | Updated Date: May 1 2021 10:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिल्म और टेलीविजन जगत मे फैमस अभिनेता हर्षवर्धन राणे  लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। 'सनम तेरी कसम' फेम अभिनेता हर्षवर्धन राणे लोगों की मदद करने के लिए अपनी बाइक तक बेचने के लिए तैयार हैं। इसे लेकर हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है। हर्षवर्धन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हर्षवर्धन अपनी बाइक साफ करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने बताया है कि वो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए अपनी बाइक को सेल करने के लिए तैयार हैं।

हर्षवर्धन ने इस स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा, 'ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के बदले में मैं मेरी मोटरसाइकिल देना चाहता हूं। ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाएंगे। कृपया हैदराबाद में अच्छे कंसंट्रेटर्स खोजने में मेरी मदद करे।' हर्षवर्धन का ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स हर्षवर्धन की इसके लिए खूब तारीफ भी कर रहे हैं। 

बता दें कि अभिनेता हर्षवर्धन राणे से पहले कई और सितारे लगातार लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। इससे पहले ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार भी लोगों की मदद कर चुके हैं। इसके अलावा सोनू सूद कोरोना काल की शुरुआत से ही लोगों की मदद कर रहे हैं। तो वहीं उनसे इंस्पायर होके अभिनेता गुरमीत और उनकी पत्नी देबीना ने भी लोगों की मदद की है।

हर्षवर्धन राणे भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे

सनम तेरी कसम एक्टर हर्षवर्धन राणे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थें। उन्होंने सोशल मीडिया में इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 

हर्षवर्धन ने ट्वीट करके इस बारे में जानकतारी दी थी। उन्होंने  लिखा था , 'हाय प्यारे लोगों, तो मुझे बुखार और पेट में दर्द था जिसके बाद सलाह लेने में अस्पताल पहुंचा था। उन्होंने कहा कि ये वायरल फीवर होगा क्योंकि मेरे फेफड़ें काफी स्वस्थ हैं और कोई अन्य लक्षण भी नहीं, इसके लिए मैंने एक रूटीन कोविड टेस्ट कराया।'

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »