मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' 2022 में दशहरा के अवसर पर रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर , बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। संदीप रेड्डी वंगा ने ट्वीटर पर लिखा, 'एनिमल 2022 के दशहरे पर रिलीज की जाएगी।' बताया जा रहा है कि एनिमल एक गैंगस्टर ड्रामा होगी। रणबीर कपूर फिल्म में एक अलग और अनोखे अंदाज में दिखाई देंगे। फिल्म में बॉबी देओल मुख्य विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं, परिणीति चोपड़ा फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभा सकती हैं। यह फिल्म भूषण कुमार , प्रणय रेड्डी वंगा, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित होगी।