26 Apr 2024, 23:47:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राम सेतु में अक्षय कुमार के साथ नजर आ सकती है ये अभिनेत्री...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2021 6:20PM | Updated Date: Feb 11 2021 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस फिल्म रामसेतु में अक्षय कुमार के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। अक्षय कुमार ने वर्ष 2020 में दीवाली के दिन अपने फैंस को तोहफा दिया था। अक्षय ने फिल्म राम सेतु की घोषणा करते हुए फिल्म का फस्र्ट लुक पोस्टर रिलीज किया था। चर्चा है कि इस फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडीस मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। जैकलीन और अक्षय कुमार इन दिनों जैसलमेर में अपनी फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग कर रहे हैं। अक्षय और जैकलिन पहले भी कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिस वजह से दोनों की केमिस्ट्री बहुत अच्छी है।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एकता और भाईचारे पर आधारित होगी। इसकी शूटिंग आयोध्या में की जाएगी। इसके लिए अक्षय कुमार ने पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर ली है। अक्षय कुमार ने जब इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था तब उन्होंने लिखा था, इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान राम की पुण्य स्मृतियों को युगों युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाए जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है ,राम सेतु, आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »