26 Apr 2024, 07:56:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'एक विलेन रिटर्न्‍स' अगले साल 11 फरवरी को होगी रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2021 5:09PM | Updated Date: Feb 11 2021 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्मकार मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'एक विलेन' की दूसरी किश्त अगले साल 11 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस खबर की पुष्टि निर्देशक सूरी समेत फिल्म की कास्ट जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया ने की है। जॉन और अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "इस कहानी का हीरो, खलनायक है! हैशटैग एक विलेन रिटर्न्‍स, 11 फरवरी, 2022।
 
वहीं तारा सुतारिया और दिशा पटानी ने भी एक जैसी पोस्ट की और लिखा, "आपको शिकायत का मौका नहीं देंगे. हैशटैग एक विलेन रिटर्न्‍स, 11 फरवरी, 2022।" निर्देशक सूरी ने लिखा, "हीरो की कहानी सब जानते हैं। पर विलेन की? हैशटैग एक विलेन रिटर्न्‍स, 11 फरवरी, 2022। बता दें कि 2014 में रिलीज हुई 'एक विलेन' एक एक्शन थ्रिलर और एक दुखद प्रेम कहानी थी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने अहम रोल निभाए थे। फिल्म हिट रही थी और इसका म्यूजिक भी जमकर पसंद किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »