26 Apr 2024, 09:08:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह करेंगे ‘स्वाभिमान’ में काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2021 3:39PM | Updated Date: Feb 6 2021 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह भारतीय मूल के पोलैंड निवासी एनआरआई राम शर्मा की फिल्म 'स्वाभिमान' में काम करने जा रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा का दायरा अब विदेशों तक हो चला है। इस वजह से भोजपुरी फिल्मों की शूंिटग न सिर्फ विदेशों में होने लगी है, बल्कि विदेश में रहने वाले लोग भी भोजपुरी फिल्म को प्रोड्यूस करने लगे हैं। भारतीय मूल के पोलैंड निवासी राम शर्मा, भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह को लेकर भोजपुरी फिल्म 'स्वाभिमान' बना रहे हैं। इसके लिए राम शर्मा ने पवन सिंह को साइन कर लिया है। फिल्म के निर्माता राम शर्मा ने बताया कि पोलैंड में पवन सिंह का बड़ा ही क्रेज है।
 
वहां उनके गाने और फिल्में काफी सुनी एवं देखी जाती है। यही वजह है कि मेरे मन भी विचार आया कि पवन सिंह को लेकर क्यों न एक फिल्म बनाई जाए, और आज हम एक शानदार कहानी लेकर तैयार हैं, जिसके लिए पवन सिंह को साइन किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म 'स्वाभिमान' को चंद्रभूषण मणि निर्देशित करेंगे और कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह है। फिल्म 'स्वाभिमान' की कहानी दो जमींदार परिवार की है, जिसमें सामाजिक एवं पारिवारिक परिवेश का ताना बाना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »