27 Apr 2024, 10:37:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना के जरिए किसान आंदोलन पर उठाए सवाल का जवाब देकर बड़बोली एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। अमेरिकी सिंगर रिहाना को बेवकूफ बताने के बाद लोग और बॉलीवुड स्टार्स कंगना रनौत पर भड़कते नजर आ रहे हैं। इसी बीच कंगना का कमेंट देख टेलीविजन एक्टर सुशांत सिंह ने बिना उनका नाम लिए उनपर जोरदार निशाना साधा है। साथ ही किसानों को सपोर्ट करते देखे गए हैं।

कंगना रनौत के जरिए रिहाना को बेवकूफ बताए जाने पर सुशांत सिंह ने भड़कते हुए अपने ट्वीट में लिखा है,'इस अकाउंट को मैं कब से इग्नोर कर रहा हूं। लेकिन अब बहुत हुआ। इस ट्वीट को मैंने पहले ही रिपोर्ट कर दिया है। वहीं मैंने किसान एकता मोर्चा के हेंडल को भी कहा है कि डिफेम करने के लिए इस अकाउंट को रिपोर्ट करें। यह हमारे किसानों को आतंकी कह रही है?'

सुशांत सिंह के इस ट्वीट पर फैंस जोरदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साथ ही किसान आंदोलन को बेहतरीन समर्थन मिलता नजर आ रहा है। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा है,'ये कैसे सौदागर आ गए हैं, हमारे मुल्क में सारा देश पंसारी की दुकान बन गया है! मालूम ना था कि इतना कुछ है, घर में बेचने के लिए, ज़मीन से लेकर ज़मीर तक सब बिकता जा रहा है!' वहीं एक दूसरे यूजर ने कंगना पर सीधे वार करते हुए लिखा,'कंगना कुछ भी कर लें, इनकी हालत कपिल मिश्रा, रागिनी तिवारी जैसी होगी। ये बीजेपी है। अभी भी वक्त है देश के अन्नदाता का साथ दें, जो उचित हो लिखे। मग़र किसानों पर टिप्पणी कर ठेस न पहुचाएं।'

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »