26 Apr 2024, 13:50:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख खान की नई फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, आप भी देखिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2021 12:39AM | Updated Date: Jan 29 2021 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड के स्टार शाहरुख खान की एक तस्वीर हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। इस फोटो में शाहरुख काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद उनके फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। यह फोटो इंस्टा पर आते ही वायरल हो गया। इस फोटो में शाहरुख आसमानी रंग की शर्ट और सफेद पैंट में नजर आ रहे हैं। वे इस फोटो में नीचे रंग का चश्मा लगाए हुए हैं।

शाहरुख खान की यह तस्वीर यूएई के टॉक शो के होस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है "अनस बुकश X शाहरुख खान।" इस फोटो में शाहरुख एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। इस कैप्शन को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी तरह का कोलोबोरेशन हुआ है। अनस फोटो में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस फोटो को लेकर तरह-तरह के कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

शाहरुख खान दो साल से ज्यादा वक्त के बाद अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। वे एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'पठान' में दिखाई देंगे। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित करेंगे। करीब तीन साल बाद शाहरुख की बड़े परदे पर वापसी करेंगे। शाहरुख की पिछली फिल्म 'जीरो' साल 2018 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में विफल रही थी। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कट्रीना कैफ जैसे सितारों ने अहम रोल निभाए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »