26 Apr 2024, 22:51:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह ने अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ की तारीफ की है। अक्षरा सिंह इन दिनों दिनेश लाल यादव निरहु­आ के साथ फिल्म ‘जान लेबू का’ में काम कर रही है। अक्षरा सिंह ने फिल्म को तो बेहतरीन बताया साथ ही दिनेशलाल यादव निरहुआ की भी जमकर तारीफ कर दी।
 
अ­क्षरा ने कहा - निरहुआ मेरे पसंदीदा स्टार हैं। वे उस फलदार वृक्ष की तरह हैं, जिसकी डालियां फल से लदी हुईं और उनमें विनम्रता कूट-कूट कर भरी हैं। मुझे लगता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के वे इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिनका काम के प्रति विजन और डेडिकेशन स्ट्रांग है। उनका कोई जोड़ नहीं हैं। उन्होंने कई सुपर हिट फिल्में दी हैं। बावजूद इसके वे सबों के साथ सहज और सरल हैं। इसलिए इंडस्­ट्री की सारी अभिनेत्री उनकी तारीफ भी करती हैं। मैं लंबे समय बाद उनके साथ काम कर रही हूं, जो बहुत एक्‍इटिंग हैं। निरहुआ मेरे दोस्त भी हैं। 
 
अक्षरा ने कहा, निर्देशक के.डी के साथ मैंने पहली फिल्­म ‘जान जाये पर बचन न जाये’ की थी। अब यह फिल्म कर रही हूं, जिसमें मुझे खूब मजा भी आ रहा है। मैंने उन्हें कभी सेट पर प्रेशर लेकर काम करते नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि यह साल 2021 की मेरी पहली फिल्म है। साथ ही इस साल कई फिल्में रिलीज भी होने वाली हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »