26 Apr 2024, 06:17:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को आत्मसात करती है चूहिया : हैदर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2021 4:46PM | Updated Date: Jan 28 2021 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काजमी। बॉलीवुड फिल्मकार हैदर काजमी का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म चूहिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को आत्मसात करती है।  शिक्षा प्रणाली, जाति व्यवस्था और लैंगिक असमानता जैसे मुद्दों को उभारने वाले विषय के साथ पुरस्कार विजेता फिल्‍म निर्माता हैदर काजमी एक फिल्‍म बना रहे हैं, जिसका नाम 'चुहिया' है। फिल्‍म 'चुहिया' के प्रोड्यूसर अनिस काजमी और फिल्म को को-प्रोड्यूस प्रीति राव कृष्णा ने किया है। 
 
फिल्‍म में म्यूजिक अमन के श्लोक का है। फिल्‍म की शूटिंग 30 जनवरी से शुरू होगी। शूटिंग बिहार के जहानाबाद पाली में की जायेगी। इसकी जानकारी हैदर काजमी ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। संवाददाता सम्मेलन को अनुपमा प्रकाश और अमन श्लोक ने भी संबोधित किया।
 
हैदर काजमी ने कहा कि फिल्‍म 'चुहिया' का निर्माण हैदर काजमी फिल्म्स के साथ एएससी डिजिटल प्रा.लि.प्रस्तुति में किया जा रहा है। फिल्‍म की केंद्रीय भूमिका में अनुपमा प्रकाश हैं, जो 'चुहिया' के किरदार में नज़र आएंगी। मैं खुद भी फिल्‍म के एक किरदार में हूं। जबकि पिपली लाइव में नत्था के किरदार से प्रसिद्ध हुए एक बेहतरीन अभिनेता ओमकार दास मानिकपुरी भी इस फिल्‍म में हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »