26 Apr 2024, 21:23:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

छठ को लेकर अक्षरा सिंह का नया गाना 'बनवले रहिह सुहाग' हुआ रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2020 2:18PM | Updated Date: Nov 17 2020 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार गायिका-अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गीत  'बनवले रहिह सुहाग' छठ महापर्व के अवसर पर रिलीज कर दिया गया है।

भोजपुरी की लोकप्रिय कलाकार अक्षरा सिंह ने आज अपना नया गाना 'बनवले रहिह सुहाग' रिलीज कर दिया है। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। अक्षरा हर साल छठ पूजा पर नए गाने लेकर आती हैं, लेकिन यह गाना उन सबसे काफी अलग है। 'बनवले रहिह सुहाग' में छठ मईया की महिमा के साथ -साथ एक दिल छू लेने वाले इमोशन भी हैं, जो अक्षरा के इस गाने को खास बनाता है।

अक्षरा के इस गाने में मुख्य आकर्षण उनकी सुरीली आवाज भी है। 'बनवले रहिह सुहाग' का लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है और दिल छूने वाला संगीत अविनाश झा घुंघुरू ने दिया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो के निर्देशक शैलेश परासर हैं। इसमें अक्षरा सिंह के साथ अपर्णा मिश्रा, मृत्युंजय सिंह और राजकुमार सिंह लीड रोल में हैं। 

अक्षरा सिंह को अपने इस गाने से बेहद उम्मीदें हैं। इसलिए उन्होंने छठ स्पेशल गाने का लिंक अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर भी शेयर किया और लिखा है कि फिर से एक नई कोशिश। अक्षरा ने ऑडियंस से इस गाने को देखें कि अपील भी की है। उन्होंने लिखा, ‘‘बहुत ही खुबसूरत छठ गीत आपलोगों के बीच जÞरूर देखें और बतायें कैसा लगा...जय छठी मैया'।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »