26 Apr 2024, 11:27:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

स्टारडम को गंभीरता से नहीं ले सकते हैं : अर्जुन कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2020 3:44PM | Updated Date: Nov 9 2020 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि वह स्टारडम को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये आठ वर्ष हो गये हैं। अर्जुन कपूर ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखा है। अर्जुन कपूर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आप स्टारडम को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले सकते हैं। यह सिर्फ शुक्रवार से शुक्रवार रिलीजÞ के बारे में है। एक खराब फिल्म आपको पीछे कर देती है, और एक हिट फिल्म आपको सुपस्टार के तौर पर प्रतिष्ठित कर देती है। ऐसे में आपको अपनी इस जगह को एंजॉय करना है और मजे करने हैं। और आप इस बात को सुनिश्चत करें कि इसमें आप लिप्त नहीं होंगे। इस बात को भी कि अच्छा काम करेंगे और उसे फॉरग्रांटेड नहीं लेंगे।’’      

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहीरो वेब सीरीज द ब्वॉयज को डब किया है। इसमें उन्होंने बेली बुचर नाम के किरदार को अपनी आवाज दी है। इसकी कहानी ऐसी है जब सुपरहीरोज गलत राह पर निकल जाते हैं। वह बुरे लोगों के साथ मिल जाते हैं और अपनी शक्तियों का दुरपयोग करने लगते हैं। अर्जुन कपूर अब अपनी अपकमिंग फल्मि भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान, जैकलीन फर्नाडीस और यामी गौतम की भी अहम भूमिकायें है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »