26 Apr 2024, 08:29:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वायरल हुआ अभिनेत्री दीपिका का ये शानदार डांस वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2020 12:39AM | Updated Date: Nov 3 2020 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीपिका का यह डांस वीडियो किसी और ने नहीं, बल्कि खुद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में दीपिका साड़ी पहनकर सदाबहार अभिनेत्री वहीदा रहमान की साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'गाइड' के मशहूर गाना 'आज फिर जीने की तमन्ना है' पर डांस करती नजर आ रही हैं। दीपिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-'आज का मूड।
 
सोशल मीडिया पर दीपिका के इस वीडियो को न सिर्फ पसंद किया जा रहा है, बल्कि फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो में दीपिका के डांस के साथ ही उनका एक्सप्रेशन भी कमाल का हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब दीपिका का कोई डांस वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अक्सर अपने डांस वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। दीपिका सिंह गोयल एक अच्छी ओड़िसी डांसर भी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »