27 Apr 2024, 01:28:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका ने शेयर की पति निक संग तस्वीर, लिखा- घर वहीं है, जहां दिल हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2020 12:35AM | Updated Date: Nov 3 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। प्रियंका चोपड़ा  बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और अपने पेट्स एनिमल्स डायना और जीनो के साथ कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा-'घर वहीं, जहां दिल हैं।'
 
इस तस्वीर में प्रियंका व्हाइट कलर के ऑउटफिट में नजर आ रही है और इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का चश्मा लगाया हुआ है। वहीं निक जोनस ने ब्लू कलर के टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों कार में बैठे हुए हैं और दोनों बहुत कूल नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके साथ उनके दोनों पेट्स डायना और जीनो भी हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही नेटफ्लिक्स की दो फिल्म द व्हाइट टाइगर और वी कैन बी हीरोज में नजर आएंगी। हाल में फिल्म द व्हाइट टाइगर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव नजर आएंगे। फिल्म द व्हाइट टाइगर रामिन बहरानी द्वारा डायरेक्ट, प्रोड्यूस और लिखी गई है। फिल्म द न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर बुक द व्हाइट टाइगर पर आधारित है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »