26 Apr 2024, 21:25:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भुवनेश्वर। सुप्रसिद्ध ओडिया फिल्म निर्देशक, सिनेमाटोग्राफर, संगीत निदेशक एवं अभिनेता राज गोपाल मिश्रा का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया आज बैंक से घर लौटने पर श्री मिश्रा ने  छाती में तेज दर्द बताया और कुछ ही मिनट में उन्होंने दम तोड़ दिया। 
 
पुणे के फिल्म और टेलीविजन संस्थान से छायांकन में एक स्वर्ण पदक विजेता श्री मिश्रा ने लगभग 40 सुपर हिट ओडिया फिल्मों का निर्देशन किया था।उनकी फिल्मों में उल्का, चाका अखी साबू देखुछी, जितान मृत्यु, ममता मागे मुला, पथरा खासिछरी बडा देउलू, सागर गंगा, साता मिर्चा, रूपा गाओनारा सुना कनिया, जानकी, जांगा हरारे पाघा और पुआ मोरा काला ठाकुर शामिल हैं।
 
पिछले महीने श्री मिश्रा को आजीवन उपलब्धियों और ओडिया सिने उद्योग में अमूल्य योगदान के लिए प्रतिष्ठित गुरु केलुचरण महापात्र पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें कई अन्य पुरस्कार से नवाजा गया। ओडिया फिल्मों को आगे बढ़ाने में उनके अमूल्य योगदान के लिए वर्ष 2014 में सबसे प्रतिष्ठित जयदेव सम्मान दिया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »