26 Apr 2024, 17:43:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पापा शाहरुख के जन्मदिन पर बेटी सुहाना ने शेयर की ये शानदार तस्‍वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2020 12:06AM | Updated Date: Nov 3 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानी-मानी हस्तियों से लेकर दुनियाभर में मौजूद फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी बेटी सुहाना खान ने भी अपने पिता को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और उन्हें अपना बेस्ट फ्रेंड बताया है। सोशल मीडिया पर सुहाना द्वारा शेयर की गई फोटो वायरल हो रही है।
 
सुहाना खान ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर पिता शाहरुख खान और शनाया कपूर के साथ फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, "मेरे बेस्ट फ्रेंड्स.. 55 और 21..।" इसके साथ सुहाना ने दिल वाला इमोजी भी बनाया है। हालांकि ये फोटो पिछले साल ही है, सुहाना ने इस पर 'मेमोरी 2 नवंबर 2019' भी लिखा है। 
 
बता दें कि सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हाल ही में एक नाइट आउट में गई थीं, जहां से उन्होंने एक अलग अंदाज वाली तस्वीर शेयर की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में सुहाना बहुत ही हॉट नजर आ रही हैं। इसमें वह ऑलिव ग्रीन बॉडीकार्न ड्रेस हुए नजर आ रही हैं। यह तस्वीर किसी नाइट आउट की मालूम पड़ती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »