26 Apr 2024, 11:45:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पर फिदा हैं विदेशों के भी लोग, इस देश में अभिनेत्री के...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2020 12:41AM | Updated Date: Nov 2 2020 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय किसी के पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी खूबसूरती का डंका सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बजता है। अपने फिल्मी करियर के साथ ही ऐश्वर्या ने कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की हैं। विश्व सुंदरी का खिताब जीत चुकी ऐश्वर्या का आज जन्मदिन है। आज एक्ट्रेस पूरी 47 साल की हो गई हैं। एक समय था जब ऐश बॉलीवुड पर राज करती थीं। 

शादी के बाद ऐश का फिल्मी इंडस्ट्री में काम करना बहुत कम हो गया। लेकिन उनकी चर्चा अभी भी पहले की तरह की होती है। खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के नाम और काम का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि वो पहली ऐसी भारतीय एक्ट्रेस हैं जिन्हें ओप्रा विन्फ्री के शो में बुलाया गया था। ऐश्वर्या राय इसके साथ ही उनकी खूबसूरती का अंदाजा भी आप इस बात से लगा सकते हैं कि एक ऐसा देश है जहां पर उनके नाम का एक फूल है।

ऐश्वर्या के नाम पर इस देश में रखा गया है फूल का नाम 

जिस गार्डन में ऐश के नाम पर फूल है, वो नीदरलैंड में है। जिसका नाम Kukenhof गार्डन है। इस फूल का नाम ट्यूलिप फूल था जिसे अब ऐश्वर्या राय का नाम दिया गया है। ऐश्वर्या राय हालांकि विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद भी ऐश्वर्या को बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए काफी ज्यादा जद्दोजहद करनी पड़ी। पहली बार मिस यूनिवर्स बनने से पहले ऐश्वर्या ने एक टीवी शो में डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर ऑडिशन दिया था, लेकिन इसमें वो रिजेक्ट कर दी गई थीं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »