27 Apr 2024, 05:35:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस फातिमा ने किया खुलासा, कहा- 3 साल की उम्र में....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2020 12:26AM | Updated Date: Nov 1 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत में महिलाओं के प्रति अपराध दिन-ब‌-दिन बढ़ते जा रहे हैं। कम उम्र की नाबालिग बच्चियां भी विभिन्न तरीकों से इसका शिकार हो रही हैं। लोगों की यह विकृत मानसिकता लंबे समय से चली आ रही है। कहीं न कहीं देश की लगभग ज्यादातर महिलाएं इसकी शिकार होती रही हैं।  
 
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस फातिमा सना शेख का कहना है कि उन्हें अपने कॅरियर में कई रिजेक्श का सामना करना पड़ा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें फिल्म की हीरोइन बनने के लिए योग्य नहीं समझा गया क्योंकि वह दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय जैसी नहीं दिखती थीं। इसके साथ ही फातिमा सना शेख ने यौन शोषण से लेकर कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 3 साल की उम्र में उनका शोषण किया गया था। फातिमा ने कहा ये ऐसी जंग है, जो हम लोग रोज लड़ते हैं। हर औरत को ये लड़ाई लड़नी पड़ती है। इसके बावजूद मुझे लगता है कि हमारा भविष्य बेहतर है।
 
'मुझसे कहा तुम कभी हीरोइन नहीं बनोगी'
फातिमा सना शेख ने इंटरव्यू में बताया, 'मुझे कई बार कहा गया था कि तुम कभी हीरोइन नहीं बनोगी। तुम दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय जैसी नहीं दिखती हो। तुम कैसे हीरोइन बनोगी? इस तरह लोगों ने मुझे नीचा दिखाया। लेकिन अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे लगता है कि वह काफी सही था। यह सुंदरता का मानक है कि एक हीरोइन बनने के लिए ऐसा होना चाहिए।'
 
कास्टिंग काउच का भी किया सामना
फातिमा सना शेख ने आगे बताया, 'मैंने अपने करियर के शुरूआती दिनों में सेक्सिज्म का सामना किया। उन्होंने यह खुलासा किया कि समाज में सेक्सिज्म इतना ज्यादा है कि जब मैं तीन साल की थी, तब मेरे साथ छेड़छाड़ की गई थी। मेरा ऐसे लोगों से सामना हुआ है जिन्होंने मुझसे कहा कि नौकरी पाने का एकमात्र तरीका सेक्स है। इस वजह से कई बार ऐसा हुआ है कि मेरे हाथ से फिल्मों में काम करने के कई सारे मौके निकल गए।'
 
फातिम सना शेख की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख जल्द ही डायरेक्टर 'लूडो' और 'सूरज पे मंगल भारी' में नजर आएंगी। उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के साथ अपना डेब्यू किया था। यह अब तक की सबसे सफल हिंदी फिल्म है। इस फिल्म में उनके काम की तारीफ हुई थी। बता दें कि फातिमा सना शेख 'इश्क', 'चाची 420', 'वन टू का फोर', 'बड़े दिलवाला' जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रोल में नजर आ चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »