26 Apr 2024, 08:32:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री अब भारत में नहीं बल्कि बेटी के साथ सिंगापुर में रहेंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2020 12:02AM | Updated Date: Sep 2 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहते हैं। अब खबर है कि काजोल कुछ समय के लिए बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में रहेंगी। अजय देवगन मुंबई में बेटे युग के साथ रहेंगे।

मुंबई मिरर ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के आधार पर बताया कि न्यासा सिंगापुर के युनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ाई कर रही हैं। काजोल और अजय देवगन नहीं चाहते हैं कि न्यासा की पढ़ाई पर कोई असर पड़े। कोरोना महामारी के बीच न्यासा को पढ़ने के लिए सिंगापुर में अकेला नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसलिए अब काजोल, न्यासा के साथ सिंगापुर में रहेंगी। काजोल वहां पर कुछ महीने बेटी न्यासा के साथ बिताएंगी। इसके लिए अजय देवगन ने सिंगापुर में एक अपार्टमेंट भी खरीदा है ताकि काजोल और न्यासा को रहने में कोई परेशानी न हो।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »