26 Apr 2024, 22:09:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेता दिलीप कुमार के भाइयों को हुआ कोरोना, दोनों वेंटिलेटर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 1:23PM | Updated Date: Aug 17 2020 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता दिलीप कुमार के दो भाईयों को कोरोना वायरस हो गया है। दिलीप कुमार के भाई एहसान खान और असलम खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार रात को अहसान और असलम को जब अस्पताल में भर्ती किया गया तो दोनों का ऑक्सीजन लेवल काफी कम था। 
 
ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के कारण दोनों को नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉ. जलील ने कहा, अस्पताल में भर्ती दोनों भाई दिलीप कुमार के साथ नहीं रहते। इस वजह से दिलीप कुमार को कोरोना का खतरा नहीं है।
 
दोनों भाइयों का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया को बताया- दोनों भाइयों को बाय-पैप वेंटिलेटर पर रखा गया है और इस वक्त दोनों आईसीयू में है। दोनों ही काफी उम्रदराज हैं और दोनों ही पहले से ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधित बीमारियों से भी पीड़ित हैं। ऐसे में दोनों की हालत चिंताजनक तो है, मगर फिलहाल स्थिर है।  
 
रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया- चिंता करने की कोई बात नहीं है। अहसान और असलम दोनों ही जल्द ठीक होकर घर लौट आएंगे। डॉक्टर जलील पारकर और डॉ. निखिल गोखले उनका इलाज कर रहे हैं और दोनों बहुत ही काबिल डॉक्टर हैं। वहीं, उन्होंने अपने पति दिलीप कुमार की सेहत को लेकर कहा- सभी की दुआओं के चलते वो बिल्कुल ठीक हैं और घर पर आराम कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »