मुंबई। बॉलीवुड के किग खान शाहरुख खान डांस की मल्लिका सरोज खान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनकी पहली गुरू थी। सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। हर कोई सरोज खान को श्रद्धांजलि दे रहा है। उनके निधन से शाहरुख खान दुखी हैं। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए सरोज खान को ट्रिब्यूट दिया है और उन्हें बॉलीवुड में अपना पहला गुरू बताया है।
शाहरुख ने लिखा, ‘‘सरोज खान बॉलीवुड में मेरी पहली गुरु थीं। कई घंटों तक तो उन्होंने मुझे सिर्फ डांस के वक्त डिप करना सिखाया था। सरोज खान सभी का ध्यान रखती थीं, सभी को प्रोत्साहित करने वाली थीं। आपकी बहुत याद आएगी सरोज जी। अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे। मेरा ध्यान रखने के लिए शुक्रिया।