सुशांत सिंह राजपूत की मौत से फिल्म इंडस्ट्री सहित पूरे देश में शोक की लहर है। मुंबई पुलिस उनकी मौत की वजह तलाशने में जुटी हुई है। जांच के दौरान मुंबई पुलिस को पता चला कि खुदकुशी से तीन दिन पहले सुशांत सिंह ने अपने स्टाफ और घर में करने वालों को सैलरी दी थी।
मुंबई पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि सुशांत सिंह राजपूत ने सैलरी देने के दौरान अपने अपने स्टाफ से कहा था कि वह आगे उन्हें सैलरी नहीं दे पाएंगे। उन्होंने अपने स्टाफ से कहा, ‘आपने हमें इतना संभाला है, आगे हम कुछ ना कुछ कर लेंगे।’ सुशांत सिंह के मैनेजर्स ने पुलिस को बताया कि सुशांत अपनी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के साथ चर्चा करते थे और दिशा ने सुशांत सिंह को 14 करोड़ रुपए की वेब सीरीज में लीड रोल दिलाने में मदद की थी।
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर सालियान ने 8 जून को आत्महत्या की थी। मैनेजर्स ने पुलिस को बताया कि सालियान की मौत के बाद से वह काफी परेशान थे और इसके बाद से ही उन्होंने अपने आप को रूम में बंद कर लिया था। वह पहले से ही डिप्रेशन में थे और दिशा की आत्महत्या से उन्हे गहरा धक्का लगा। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने अब तक 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस की आगे की जांच के लिए डायरेक्टर शेखर कपूर और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती जरूरी सहायता कर सकती हैं।