26 Apr 2024, 15:00:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ब्रह्रांड से जुड़े रहस्यों में गहरी दिलचस्पी रखते थे सुशांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 12:44AM | Updated Date: Jun 15 2020 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ब्रह्रांड से जुड़े रहस्यों में गहरी दिलचस्पी रखते थे और इसलिये उन्होंने अपने घर में एक एडवांस टेलीस्कोप भी रखा हुआ था। सुशांत एस्ट्रोफिजिक्स और तारों की दुनिया में काफी दिलचस्पी रखते थे। यही कारण है कि उन्होंने टेलीस्कोप खरीदा था, जिसे दुनिया के सबसे एडवांस टेलीस्कोप में से एक माना जाता है।
 
सुशांत ने अपने इस टेलीस्कोप को अपने सी फेसिंग घर के बाहर लगाया हुआ था और इसके सहारे वे शनि ग्रह के छल्ले तक देख सकते थे। सुशांत के पास थियोरेटिकल फिजिक्स की लगभग 125 किताबें थीं और वे हमेशा से ही ब्लैक होल और वॉर्म होल से जुड़ी थ्योरीज को लेकर काफी पैशनेट रहे थे। उनकी एस्ट्रोफिजिक्स में ये दिलचस्पी कॉलेज के दिनों से ही थी। सुशांत सोशल मीडिया पर कभी-कभी स्पेस और ग्रहों से जुड़ी जानकारी फैंस को देते रहते थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »