27 Apr 2024, 02:42:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपने अधूरे सपनों को छोड़ अलिवदा कह गये सुशांत सिंह राजपूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 12:24AM | Updated Date: Jun 15 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत महत्वाकांक्षी कलाकार थे और उन्हें बेहतरीन फिल्में करने का तो शौक था ही, वह इसके अलावा बड़े-बड़े सपने भी देखा करते थे। सुशात सिंह राजपूत सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपने उन सपनों को साझा किया करते थे। सुशांत ने बताया था कि उन्हें प्लेन उड़ाने से लेकर, नेत्रहीन लोगों को कंप्यूटर कोंिडग सीखनी थी। इसके अलावा सुशांत को गाड़यिों का भी खासा शौक था। वह लैंबोर्गिनी कार खरीदना चाहते थे।
 
सुशांत पर्यावरण के लिए भी योगदान देना चाहते थे और 1000 पेड़ों को लगाने की तैयारी कर रहे थे। सुशांत इस लिस्ट में स्वामी विवेकानंद पर डॉक्यूमेंट्री, सिमेटिक्स पर प्रयोग, ट्रेन से यूरोप की यात्रा, डिफेंस फोर्स के लिए स्टूडेंट्स को तैयारी कराना, महिलाओं को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग देना और क्रिया योगा सीखना जैसी गतिविधियां भी शामिल थी।
 
अब उनकी लिस्ट में प्रोफेशनल खिलाड़ी के साथ चेस और पोकर खेलना, मोर्स कोड सीखना, खेती करना सीखना, महिलाओं को सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग में मदद करना भी शामिल था। सुशांत को क्रिकेट भी बहुत पसंद था। उन्होंने बताया था कि वह बाएं हाथ से क्रिकेट खेलना भी सीखना चाहते थे लेकिन अब सुशांत इन सपनों को अधूरा ही छोड़कर चले गये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »