26 Apr 2024, 11:11:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ बच्चन ने 500 प्रवासियों को भेजा घर, 3 फ्लाइट्स का किया इंतजाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 6:21PM | Updated Date: Jun 10 2020 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के बीच बॉलीवुड कलाकार लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। मुंबई में लॉकडाउन के दौरान फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए अमिताभ बच्चन ने तीन चार्टर विमान बुक किये हैं, जिससे 500 से ज्यादा प्रवासियों को वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर भेजा जाएगा। पहली फ्लाइट 10 जून को रवाना हो चुकी है, जबकि दूसरी फ्लाइट 11 जून को रवाना होगी।
 
इस खबर का खुलासा अमिताभ बच्चन से जुड़े एक सूत्र ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में किया। अमिताभ बच्चन के बारे में बताते हुए सूत्र ने कहा - सारी चीजें बहुत ही शांति के साथ की जा रही हैं, क्योंकि बच्चन जी इसे प्रचारित करना नहीं चाहते। उन्हें प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा देखकर तकलीफ हुई, जिसपर उन्होंने लोगों की मदद करने का फैसला किया।
 
उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस की वाराणसी जाने वाली उड़ान को किराए पर लिया, जो बुधवार को सुबह रवाना होने वाली है। सुबह की उड़ान पर यात्रा करने वाले 180 प्रवासियों को सुबह 6 बजे हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करने के लिे कहा गया है। शुरुआती योजना प्रवासियों को ट्रेन से घर भेजने की थी, लेकिन कोर्डिनेशन नहीं बैठ पाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »