26 Apr 2024, 18:23:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुम्बई। हिन्दी फिल्मों की मशहूर अदाकारा निम्मी का यहां निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। निम्मी की भतीजी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की शाम यहां निम्मी का निधन हो गया। वह  सांस की बीमारी से पीड़ति थीं तथा जुहू में घर के पास एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद किया जाएगा।
 
फिल्मी पर्दे पर 50 और 60 के दशक में अपना जलवा दिखाने वाली कलाकार निम्मी का जन्म के समय नाम नवाब बानो था। और अपने जमाने के निर्माता निर्देशक और अभिनेता राजपूर ने स्क्रीन पर उन्हें निम्मी नाम दिया था।  निम्मी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘बरसात’ में वर्ष 1949 में की थी। निम्मी ने कई वर्षो तक राजकपूर, देवानंद और दिलीप कुमार के साथ काम किया। वर्ष 1952 में बड़े बजट की फिल्म ‘आन’ में उन्होंने खास भूमिका निभायी।
 
इस फिल्म में दिलीप कुमार, प्रेम नाथ और नादिरा ने भी ने उनके साथ काम किया। निम्मी की शादी लेखक अली राजा के साथ हुई। उनका वर्ष 2007 में निधन हो गया था। पूरी फिल्म जगत में निम्मी के निधन की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गयी। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने ट्वीट कर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »