26 Apr 2024, 23:34:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुम्‍बई। कोरोना वायरस इस वक्त पूरी दुनिया में अपने पैर पसार चुका है। इस महामारी के फैलने की वजह से लगभग पूरे भारत को लॉक डाउन कर दिया है। सेलेब्स से लेकर आम जनता तक जो जहां है वहीं क्वारंटाइन है यानी बंद है। लोगों से अपील की गई है कि वो अपने घरों में ही रहें, और अपने साथ-सथा एक दूसरे का भी ख्याल रखें।
 
ऐक्टर रणवीर सिंह ऐक्टिंग के साथ-साथ अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब, उन्होंने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक क्वेश्चन और आंसर सेशन रखा। रणवीर सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ क्वेश्चन और आंसर का सेशन रखा और उनके सवाल के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने पूछा, दीपिका पादुकोण का कौन सा कैरेक्टर उनका फेवरेट है? इस पर ऐक्टर ने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका के मीनाम्मा की तस्वीर शेयर की।
 
यह उनके फेवरेट कैरेक्टर में से एक है। एक अन्य फैन ने पूछा, क्वारेंटाइन डेज में समय कैसे स्पेंड कर रहे हो? इस पर रणवीर सिंह ने अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर शेयर की है, इसमें वह पियानों बजाते नजर आ रही हैं। इसके साथ लिखा, 'खाना, सोना, एक्सर्साइज करना और फिल्म देखना के साथ दीपिका खुद सिखा रही हैं कि पियानो कैसे बजाया जाता है।' बता दें कि बीते रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बालकनी में आए और कोरोना वायरस वॉरियर्स के लिए चीयर किया। इसके बाद ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इसके वीडियो को शेयर किया था।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म '83' में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते रिलीज डेट को पोस्ट कर दिया है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म साल 1983 में भारत की क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में हैं और दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नजर आएंगी। शादी के बाद यह पहला मौका होगा जब रणवीर और दीपिका एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »