27 Apr 2024, 03:53:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस एक्ट्रेस ने उड़ाया मोदी के 'जनता कर्फ्यू' का मजाक, बोलीं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2020 12:21AM | Updated Date: Mar 23 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एक तरफ जहां पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'जनता कर्फ्यू' का समर्थन कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने मोदी के संबोधन को लेकर ट्वीट किया। अब उन्होंने फिर से एक ट्वीट किया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है। पूजा बेदी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पूजा बेदी ने ट्वीट किया - भारत को (थाली बजाने के बीच) यह पता लगाने की जरूरत है कि कोरोना वायरस के कारण होने वाली आर्थिक गिरावट से निपटने के लिए कैसे तैयार किया जाए। निर्मला सीतारमण समाधान के साथ आओ। लोगों को एक योजना दें? उपाय? अन्य सभी देश कर रहे हैं तो भारत क्यों नहीं?
 
इससे पहले पूजा बेदी ने पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया था: 'प्रिय पीएम नरेंद्र मोदी, आपके राष्ट्र के नाम बेहतरीन संबोधन के लिए शुक्रिया, जिसमें आपने भारत को कोरोना वायरस के कहर से बचाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी लेकिन आपको नहीं लगता कि कुछ दिन पहले का आंध्र प्रदेश का कार्यक्रम और लाखों श्रद्धालुओं वाला राम उत्सव जो आप कह रहे हैं उसके एकदम विपरीत है?' इस तरह पूजा बेदी ने पीएम मोदी  से सवाल किया है। नवरात्रि के मौके पर अयोध्या में राम उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमे लाखों श्रद्धालु जुटेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »